सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फरवरी महीना भाजपा संगठन को मजबूत करने की हिलचाल

फरवरी महीना भाजपा संगठन को मजबूत करने की हिलचाल

फरवरी महीना भाजपा संगठन को मजबूत करने की हिलचाल

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

मोर्चा, प्रकोष्ठ व जिलों में होगी संगठनात्मक नियुक्तियां।

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही जिले से प्रदेश प्रतिनिधि व जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत,

सिरोही भाजपा में जिला प्रमुख व प्रधान के लिए रस्साकस्सी शुरू।

जयपुर/सिरोही | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन विगत दिनों सम्पन्न हुए स्थानीय निकायों व पंचायतों के चुनावों में कोन्ग्रेस को करारी शिकस्त नही दे सका ओर 90 निकायों में हुए चुनावों में कोंग्रेस 52 निकायों में बोर्ड बनाने की स्तिथि में आई भाजपा को अजमेर,डूंगरपुर,पाली में अच्छी सफलता मिली पर पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी के क्षेत्र राजसमन्द में नतीजे निराशाजनक रहे। जिसमे गुटबाजी प्रमुख वजह रही व बागियों ने अनेक स्थानों पे गणित बिगाड़े।

इन गतिविधियों पे अंकुश लगाने अब शेष रहे जिलों के पंचायती राज चुनाव ओर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा संगठन मोर्चा, प्रकोष्ठों को मजबूत कर संगठन को सुद्रढ़ करने के अभियान में जुट गया है।

भारतीय जनता पार्टी के लिए साल 2021 के पहले दो महीने संगठन को मजबूती देने के नाम रहेंगे। पार्टी जहां सभी मोर्चा के प्रदेश पदधिकारियों के साथ कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेगी, वहीं मृत पड़े प्रकोष्ठ और विभागों में भी फिर जान फूंकेगी। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सभी संबंधित नेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा ने युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांषु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, ओ बी सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान, एस टी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीना, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा, एस सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, को पूर्व में नियुक्त कर दिया है।

पार्टी में संभाग स्तरीय बैठकों के दौर में प्रदेश पदाधिकारी फिड बेक ले रहे है। इन बैठकों में मोर्चा कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष नहीं होने की बातें सामने आई। इसके बाद पिछले दिनों मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में पूनियां ने सभी को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी के गठन संबंधी निर्देश जारी किए। इसी कड़ी में सिरोही जिले में प्रदेश प्रतिनिधियों की नियुक्तियां हुई जिसमें विधायक समाराम गरासिया , पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी प्रदेश प्रतिनिधि मनोनीत हुए वही पूर्व गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को विशेष प्रदेश प्रतिनिधि मनोनीत किया तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर बाबू भाई बंसल की नियुक्ति हुई। इसी तरह जयपुर व सभी संभाग की बैठको में प्रकोष्ठ और विभागों के निर्जीव होने का मामला भी उठा, जिसे लेकर भाजपा अब प्रकोष्ठ व मोर्चो और विभाग पुनर्जीवित करने में हर जिले में ठोक बजा के कार्यकर्ताओं का चयन कर रही है जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी तक पद नहीं मिल पाया है, उन्हें पार्टी प्रकोष्ठ और विभाग में पद देकर उपकृत करेगी। वहीं मोर्चा कार्यकारिणी में भी कई कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। जिसमे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा प्रमुख है।

तथा प्रदेश भाजपा 16 प्रकोष्ठों जिसमे विधि, बुद्धिजीवी, व्यवसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, शिक्षक, सहकारिता, पूर्व सैनिक, सांस्कृतिक, व्यापार, बुनकर, पशुपालन/घुमंतू, प्रवासी, नगर निकाय, पंचायत राज और खेल प्रकोष्ठ तथा 23 विभागों को भी वापस सक्रिय करेगी और इसमें नियुक्ति भी करेगी. इन विभागों में जिला कार्यालय निर्माण व रखरखाव विभाग, ग्रंथालय अध्ययन कक्ष विभाग, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण, महा संपर्क अभियान प्रशिक्षण, सुशासन पॉलिसी, रिसर्च विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, पॉलिटिकल फीडबैक विभाग, डॉक्यूमेंटेशन विभाग, आपदा राहत सहयोग विभाग, प्रशासनिक विभाग, प्रचार साहित्य निर्माण विभाग, चुनाव प्रबंधन विभाग, चुनाव आयोग समन्वय विभाग, कानूनी विधिक कार्य विभाग, पार्टी पत्रिका प्रकाशन विभाग, सोशल मीडिया विभाग, आजीवन सहयोग निधि विभाग, आईटी सेल और एफबी पेज विभाग, पर्यावरण विभाग प्रमुख हैं।अगर यह विभाग पूर्ण सक्रिय हो कर अपनी जिला से मण्डल स्तर तक कि कार्यकारिणी के साथ अस्तित्ब मे आते है तो भाजपा एक मजबूत संगठन के रूप में कैडर बेस पार्टी के रूप में आती है।

लेकिन प्रदेश की तरह सिरोही जिले में भी कुछ मोर्चा, प्रकोष्ठों विभाग को छोड़ सभी सिर्फ कागज व लेटर पेड़ो में ही नजर आते है।गत भाजपा के विपक्ष कार्य काल मे कोई भी मोर्चा,प्रकोष्ठ विभाग जिले में सक्रिय या विपक्ष की भूमिका में नही दिखा।भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी अवश्य दोनो मोर्चो में अपने चुनिंदा पदाधिकारियो के साथ प्रदेश से आये कार्यक्रमो में अपनी उपस्तिथि दिखाते रहे।अब जब कि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों में नए जिलाध्यक्ष व नई कार्यकारिणीया बनने वाली है उसमें युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के दोनों जिलाध्यक्ष भाजयुमो व महिला मोर्चा में प्रदेश प्रतिनिधि या प्रदेश उपाध्यक्ष कि छलांग लगा सकते है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के लिए भी जिले में धमाचौकड़ी मची हुई है जिसमे भाजयुमो पदाधिकारी दीपेंद्र सिंह पीथापूरा,गोपाल माली,गनपत सिंह निम्बोड़ा, मांगू सिंह बावली,सुरेंद्रसिंह पिंडवाड़ा,कुलदीप छापोला, योगेश दवे भाटूण्ड,मनीष राजपुरोहित प्रबल दावेदारी जताते हुए जातिवाद के घोड़े पे जयपुर तक जुगत भिड़ा रहे है।लेकिन सिरोही जिले को मजबूत करने में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व प्रदेश महामंत्री डॉ जोगेंद्र सिंह सिलोर की विशेष नजर रहेगी। इसी बीच सिरोही जिले में आगामी पंचायती राज चुनावो में जिला प्रमुख व प्रधान बनने के लिए घमासान भाजपा में घमासान छिड़ा हुआ है जनरल जिला प्रमुख की दावेदारी में, भाजपा नेताअर्जुन पुरोहित,लुम्बाराम चौधरी,दिलीप सिंह माण्डनी,कमलेश दवे के अलावा लम्बी फेहरिश्त में प्रभावशाली ग्राम सेवक केतन ओझा ने भी भाजपा से टिकट मांग भाजपाई दावेदारों की नींद उड़ा दी है।ऐसी ही स्तिथि पिंडवाड़ा जनरल प्रधान सीट की बनी है जहां पूर्व उप प्रधान विनोद दवे के अलावा हिम्मत राज पुरोहित,सरपंच कैलाश सुथार,नरपतसिंह राणावत,तथा रेवदर ओबीसी महिला सीट पे भाजपा नेता कालूराम चौधरी अपनी पुत्र वधु व लोकल नेता अपनी पत्नियों के नाम पे दावेदारी जता रहे है जिसमे प्रवासी नेता तथा चौधरी समाज पे जबरदस्त पकड़ रखने वाले केवल राम पटेल ने अपनी पुत्री अनिता पटेल के नाम टिकट की दावेदारी जता रेवदर की भाजपाई राजनीति को गरमा दिया है।शिवगंज जनरल महिला व सिरोही एससी व आबूरोड जनजाति आरक्षित प्रधान सीटो के लिए भाजपा खेमे में अभी ज्यादा उत्साह तो नही दिख रहा लेकिन दावेदार अपनी गोटिया फिट कर रहे है।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सीडीईओ से वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न सेवारत समस्याओं का जल्द समाधान हो - उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत

  सिरोही ब्यूरो न्यूज़ रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही -  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सिरोही अमरसिंह देवडा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ( मुख्यालय ) गंगा कलावंत से सीडीईओ कार्यालय में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं के समाधान की सहमति बनी। संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने वार्ता के दौरान महात्मा गांधी विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने, शिक्षकों की प्रतिमाह वेतन व्यवस्था माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने, शिक्षको की सेवा पुस्तिका में दर्ज आदेश को प्रति निजी पंजिका में नहीं मिलने पर अवकाश प्रत्याहरण नहीं कर किये गये आदेशों को निरस्त करने, समस्त पीईईओ कम प्रधानाचार्य एवं सीबीईओ कार्यालय में शिक्षकों द्वारा दिये जाने वाले किसी भी तरह के पत्र की प्राप्ति रसीद देने की कठोरता से पालना कराने, शिक्षकों का जिस माह में स्थाईकरण हुआ हो उसी माह में शिक्षकों का पुरा वेतन बनाने, शिक्षक...

अरठवाड़ा ग्राम में हुए नृशंश व क्रूरतम हत्याकांड के राजफाश को लेकर मेघवाल समाज ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन

सिरोही ब्यूरो न्यूज़ अति शीघ्र हत्याकांड का नही हुआ पर्दाफाश तो 22 परगना मेघवाल समाज उतरेगा सड़को पर,पालड़ी एम थाने में समाज ने दिया मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन, विधायक संयम लोढा ने जिला कलेक्टर, एसपी समेत हत्याकांड को लेकर की उच्चाधिकारियों से वार्ता व मेघवाल समाज को दिया आश्वाशन। रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही गत दिनों पालड़ी थाना क्षेत्र के अरठ वाडा गाव के युवक रतन हकमाजी मेघवाल की मानवता को शर्मशार करने वाले क्रूरतम जघन्य हत्याकांड का राजफाश करने की मांग को लेकर 22 परगना मेघवाल समाज, राजस्थान मेघवाल परिषद व आस पास के गावो के हजारों ग्रामीणों ने पालड़ी एम थाने के बाहर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व बाद में शिवगंज तहसीलदार को प्रदेश के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, एसटीएससी आयोग, रास्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौपा ओर मेघवाल समाज ने जिला प्रशाशन व पुलिस प्रशाशन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस नृशंश हत्या कांड का पर्दाफाश नही हुआ तो सिरोही जिला ही नही जालोर जिले का मेघवाल समाज भी इस अत्याचार और हत्या...

विधायक संयम लोढा की मेहनत रंग लाई ओर हुआ मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड का गठन

  सिरोही ब्यूरो न्यूज़ रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही, माडा कलस्टर एवं बिखरी जनजाति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड (माडा) का गठन किया गया है। बोर्ड का मुख्यालय जोधपुर होगा जिसमें अध्यक्ष, सदस्य सचिव, 13 पदेन सदस्य एवं समुदाय के 6 प्रतिष्ठित लोग सदस्य होंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग इसका प्रशासनिक विभाग होगा।   आदिवासी दिवस पर विधायक संयम जी लोढ़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत से जोधपुर डिवीजन के इस उपेक्षित वर्ग की इस पीड़ा को व्यक्त कर यह बोर्ड बनाने की पूरजोर मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार किया । उसी का यह नतीजा है कि आज यह बोर्ड बना जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री अर्जुनसिंह बामणिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड जोधपुर संभाग के अनुसूचित जनजाति समुदाय के उत्थान एवं विकास के विषय में स्थाई परामर्शदात्री संस्था के रूप में कार्य करेगा। इसके लिए विशेष योजनाओं का निर्माण कर टीएडी एवं अन्य विभागों के माध्यम से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार को संस्तुति करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर स...