सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या भाजपा जिला परिषद में रखेगी जिला प्रमुख बरकरार या कोंग्रेस के एक छत्र नेता विधायक संयम लोढा रचेंगे इतिहास

 

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

पांचो पंचायत समिति प्रधान बनाने में भाजपा व लोढा की अंदरूनी राजनीति तेज।जिले के कद्दावर नेताओ की राजनीति पंचायती चुनावो के परिणामो पे निर्भर

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही प्रदेश की राजनीति में सत्तारूढ़ कोंग्रेस ओर विपक्षी भाजपा दोनो ही दल गुट बाजी के चरम शिखर पर पहुच गए है।जहां कोंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों के साथ गहरा असन्तोष झलक रहा है। वही प्रदेश भाजपा में पुर्व सीएम वसुंधरा राजे समर्थको ने भी ताल ठोक कर भाजपा के पेरेलल अनेक जिलों में संगठन खड़ा कर भाजपा संगठन को करारी चुनोती दी है जिसका परिणाम आने वाले स्वायत शाशि संस्थाओ के चुनावों में निर्दलीय बागी प्रत्याशियों के रूप में दिखेगा ओर दोनो ही पार्टियां अपने ही दल के विरोधी नेताओ को पटखनी देने में गुल खिलाएगी।

इन सबसे परे सिरोही जिले के राजनीतिक दलों के हालात भी किसी से छुपे नही है। और दोनों ही प्रमुख दलो के प्रभावशाली नेता आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में टिकट पाने,चुनाव लड़ने में अपनी गोटिया आरक्षित ओर जनरल सीट पे आजमाने में राजनीतिक जमीन तलाश कर रहे है और इन्ही पंचायती राज चुनावो के परिणामो पे भाजपा और कोंग्रेस के जिले के कद्दावर नेताओ का भविष्य टिका हुआ है। जहाँ भाजपा में जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित अपनी क्षमता के अनुरूप संगठन को चला रहे है और उन्हें विरासत में मिले कागजी मोर्चा व प्रकोष्ठ अखबार की सुर्खियों तक सलामत है और आगामी समय मे मोर्चा प्रकोष्ठों में बदलाव तय है।

भाजपा की खेमे बाजी में जिलाध्यक्ष पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,पूर्व गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,विधायक समाराम गरासिया व जगसीराम कोली के बीच मे बटी हुई है जिसमे सांसद देवजी पटेल व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित का गुट प्रदेश संगठन में प्रभावी है और गत महीनों आबूरोड नगर पालिका के चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कोन्ग्रेसी फुट व लोकल भाजपा आबूरोड की एक जुटता के फायदे से भाजपा का बोर्ड बनाने में सफलता अर्जित कर प्रदेश में अपनी साख बढ़ाई है।लेकिन उनके सामने अब सबसे बड़ी चुनोती आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पहली बार गत चुनावो में अर्जित जिला परिषद में भाजपा को जीता जिला प्रमुख बनाने के साथ आबूरोड व शिवगंज की पंचायत समिति जो कोंग्रेस प्रभाव में थी उन्हें जीत कर सिरोही,पिंडवाड़ा व रेवदर पंचायत समिति में भी भाजपा का परचम बरकरार रखने का है।इस बार जिला प्रमुख की सीट जनरल पुरुष कोटे से है व सिरोही,आबूरोड अनुसूचित जाति आरक्षित,पिंडवाड़ा जनरल पुरुष,शिवगंज जनरल महिला व रेवदर ओबीसी महिला के लिए प्रधान सीट आरक्षित है।

जिसके लिए भाजपा में लामबन्दी शुरू हो चुकी है और भाजपा के पूर्व गोपालन राज्य मन्त्री ओटाराम देवासी,पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया, अरुण परसरामपुरिया, अर्जुन पुरोहित,लुम्बाराम चौधरी,सूरजपाल सिंह अरठवाड़ा,भवानी सिंह डोडुआ,गनपत सिंह राठौड़ कालन्द्री,नरपत सिंह राणावत की लंबी फेहरिस्त है।और अधिकांश दावेदार पिंडवाड़ा की 6 व रेवदर सिरोही की एक एक सामान्य आरक्षित डेलीगेट सीट पे भाग्य आजमाने की मशःक्क्तत कर रहे है।लेकिन बिखरी भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ भी ताकतवर स्तिथि में नही है अब भाजपा में मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंचायती राज चुनावो से पहले बनते है या बाद में पर किसान मोर्चा भी मोदी सरकार के किसान बिल व किसानों की योजनाओं के साथ ग्रामीण हलको में नही पहुचा न अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ मौजूदा कोंग्रेस सरकार को किसी भी मोर्चे पे घेर सके।उधर निर्दलीय एसोसिएटेड कोंग्रेसी विधायक संयम लोढा ही जिले में कद्दावर कोन्ग्रेसी नेता के रूप में उभरे है और पूरे जिले में उनके दौरे सतत चल रहे है और डीएमएफटी योजना में बजट पारित करवाने तथा कोविड काल मे उनकी उपलब्धियों के ढिंढोरों के साथ उनके समर्थकों ने जिले के पोस्टर युद्ध व सोसल मीडिया में धूम मचा दी है।कोंग्रेस के प्रदेश संगठन की कार्यकारिणी में सिरोही जिले से निम्बाराम गरासिया को प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में चयन भी संयम कीमियागिरी है जिसमे कोंग्रेस के पुराने दिग्गजों को कोई जगह नही मिली।

गत विधानसभा चुनावों में अपनी जमानत जब्त करवा चुके कोंग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य जो शिवगंज पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान भी अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज मीडिया,सोसल मीडिया में संगठन के कार्यो व प्रदेश दौरों की अवश्य करवाते है पर मजबूत संगठन उनके साथ नही है व कोंग्रेसी फुटौव्वल से पार्टी ग्रसित है।राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, व मुख्य सचेतक रतन देवासी सतही तौर पे अब संयम विरोध भविष्य की राजनीति के मद्देनजर छोड़ चुके है व कोंग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा गरासिया व कोंग्रेस के अनेक दिग्गज विधायक संयम लोढा के महत्व को नजरअंदाज नही कर रहे जिनका मानना है कि अगर पंचायती राज चुनावो में कोंग्रेस को पंचायती राज जिला प्रमुख ओर पांचो पंचायत समिति में जिताना है तो विद्यायक संयम लोढा को उसी तरह फ्री हेंड देना होगा जैसे सिरोही नगर परिषद व शिवगंज नगरपालिका में दिया था।कोन्ग्रेस में जिला प्रमुख के दावेदार जनरल सीट पे स्वयं जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य,पूर्व जिला प्रमुख चन्दन सिंह,अनाराम बोराणा,राजेन्द्र सांखला,घोर संयम विरोधी पुखराज गहलोत इत्यादि दर्जनों की लंबी फेहरिस्त है और ये सभी एड़ी चोटी का जोर जिला प्रमुख बनने के लिए लगा रहे है।

पूर्व प्रभारी मंत्री भवर सिंह भाटी के स्थान पर गोपालनमंत्री प्रमोद जैन भाया के जिले के प्रभारी मंत्री बनने प्रदेश प्रतिनिधि निम्बाराम गरासिया के बनने सीएम गहलोत ओर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के साथ विधायक लोढा की करीबी ओर संगठनात्मक कुशलता यही दर्शाती है कि अगर प्रदेश कोंग्रेस संगठन को जिले में कोंग्रेस का पंचायती राज संस्थानों में परचम लहराना है तो विधायक लोढा को पंचायती राज चुनावो की कमान सौपनी होगी।और अगर कोंग्रेस की फुट बरकरार रही तो भाजपा के लिए राह आबूरोड चुनावो की तरह आसान होगी।हालांकि विधायक संयम लोढा ने सिरोही एससी व शिवगंज महिला आरक्षित सीटों पे प्रधान बनाने में अपनी टीम को तैयार कर रखा है।आबू पिंडवाड़ा ओर रेवदर में प्रदेश प्रतिनिधि निम्बाराम गरासिया की सक्रियता बढ़ चुकी है।

कोंग्रेस के कद्दावर नेता विधायक लोढा से मेलजोल बढ़ा रहे है और विधायक लोढा स्वयं पूरे जिले में कोंग्रेस ओर भाजपा की फुट पे नजर गड़ा अपनी सेंधमारी में उम्मीदवारों को चयनित भी कर रहे है और प्रथम चरण की संगठनात्म बैठकें भी ले चुके है।मुख्य सचेतक रतन देवासी भी मान चुके है।

कि अगर उनके अगले सांसद चुनाव में विजय हासिल करनी हो तो विधायक लोढा के साथ अपना आधार जिले में बढ़ाना होगा और राज्य सभा सांसद नीरज डांगी पे चुनोती रहेगी आबूरोड व रेवदर में कोंग्रेस का प्रधान बनाने के साथ जिला प्रमुख कोंग्रेस का बनाना।ऐसे हालात में भाजपा व कोंग्रेस दोनो जिलाध्यक्षों के लिए पंचायतीराज की बाजी जीतना जीवन मरण का प्रश्न बन गया है और तीनों विधायको को भी अपनी अपनी विधानसभा सीटो में प्रधान बनाने का दवाब रहेगा और सांसद देवजी पटेल पे भी जालोर जिला प्रमुख के बाद सिरोही जिला प्रमुख बनाने का जिम्मा आ गया है।पर भितरघात,गुट बाजी,ओर उठापठक की राजनीति में कोंन बनता है राजनीतिक बाजीगर भाजपा कोंग्रेस का यह वक्त की बिसात पे निर्भर है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरठवाड़ा ग्राम में हुए नृशंश व क्रूरतम हत्याकांड के राजफाश को लेकर मेघवाल समाज ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन

सिरोही ब्यूरो न्यूज़ अति शीघ्र हत्याकांड का नही हुआ पर्दाफाश तो 22 परगना मेघवाल समाज उतरेगा सड़को पर,पालड़ी एम थाने में समाज ने दिया मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन, विधायक संयम लोढा ने जिला कलेक्टर, एसपी समेत हत्याकांड को लेकर की उच्चाधिकारियों से वार्ता व मेघवाल समाज को दिया आश्वाशन। रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही गत दिनों पालड़ी थाना क्षेत्र के अरठ वाडा गाव के युवक रतन हकमाजी मेघवाल की मानवता को शर्मशार करने वाले क्रूरतम जघन्य हत्याकांड का राजफाश करने की मांग को लेकर 22 परगना मेघवाल समाज, राजस्थान मेघवाल परिषद व आस पास के गावो के हजारों ग्रामीणों ने पालड़ी एम थाने के बाहर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व बाद में शिवगंज तहसीलदार को प्रदेश के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, एसटीएससी आयोग, रास्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौपा ओर मेघवाल समाज ने जिला प्रशाशन व पुलिस प्रशाशन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस नृशंश हत्या कांड का पर्दाफाश नही हुआ तो सिरोही जिला ही नही जालोर जिले का मेघवाल समाज भी इस अत्याचार और हत्या...

सीडीईओ से वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न सेवारत समस्याओं का जल्द समाधान हो - उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत

  सिरोही ब्यूरो न्यूज़ रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही -  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सिरोही अमरसिंह देवडा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ( मुख्यालय ) गंगा कलावंत से सीडीईओ कार्यालय में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं के समाधान की सहमति बनी। संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने वार्ता के दौरान महात्मा गांधी विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने, शिक्षकों की प्रतिमाह वेतन व्यवस्था माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने, शिक्षको की सेवा पुस्तिका में दर्ज आदेश को प्रति निजी पंजिका में नहीं मिलने पर अवकाश प्रत्याहरण नहीं कर किये गये आदेशों को निरस्त करने, समस्त पीईईओ कम प्रधानाचार्य एवं सीबीईओ कार्यालय में शिक्षकों द्वारा दिये जाने वाले किसी भी तरह के पत्र की प्राप्ति रसीद देने की कठोरता से पालना कराने, शिक्षकों का जिस माह में स्थाईकरण हुआ हो उसी माह में शिक्षकों का पुरा वेतन बनाने, शिक्षक...

विधायक संयम लोढा की मेहनत रंग लाई ओर हुआ मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड का गठन

  सिरोही ब्यूरो न्यूज़ रिपोर्ट हरीश दवे सिरोही, माडा कलस्टर एवं बिखरी जनजाति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड (माडा) का गठन किया गया है। बोर्ड का मुख्यालय जोधपुर होगा जिसमें अध्यक्ष, सदस्य सचिव, 13 पदेन सदस्य एवं समुदाय के 6 प्रतिष्ठित लोग सदस्य होंगे। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग इसका प्रशासनिक विभाग होगा।   आदिवासी दिवस पर विधायक संयम जी लोढ़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत से जोधपुर डिवीजन के इस उपेक्षित वर्ग की इस पीड़ा को व्यक्त कर यह बोर्ड बनाने की पूरजोर मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार किया । उसी का यह नतीजा है कि आज यह बोर्ड बना जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री अर्जुनसिंह बामणिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड जोधपुर संभाग के अनुसूचित जनजाति समुदाय के उत्थान एवं विकास के विषय में स्थाई परामर्शदात्री संस्था के रूप में कार्य करेगा। इसके लिए विशेष योजनाओं का निर्माण कर टीएडी एवं अन्य विभागों के माध्यम से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार को संस्तुति करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर स...